ChhattisgarhBhilai-Durg

हाईटेंशन तार की चपेट से 50 वर्षीय शख्स की मौत…

दुर्ग। दुर्ग जिला मुख्यालय में एक 50 वर्षीय शख्स हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। बुरी तरह झुलस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेफ्टी उपकरण के बिना ही शख्स ऊंचाई पर फ्लैक्स लगा रहा था। इसी दौरान फ्लैक्स हाईटेंशन तार को टच कर गया, जिससे उसे करंट लग गया। मृतक की पहचान परसराम धनकर पिता उमेश धनकर (50 वर्ष) निवासी बांबे अटल आवास उरला थाना मोहन नगर के रूप में हुई थी। वह समृद्धि मार्केट के सामने फ्लैक्स लगाने गया था। परसराम ने फ्लैक्स बांधते समय ग्लब्स, सेफ्टी बेल्ट या अन्य सेफ्टी उपकरणों का उपयोग नहीं किया था। जिससे वह हाईटेंशन वायर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई है। 

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है। पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मारुति एडवर्टाइजमेंट होल्डिंग कंपनी ने शहर में होर्डिंग्स लगाने का ठेका हेमराज पटेल (33वर्ष) सुपेला दक्षिण गंगोत्री को दिया है। मारुति एडवर्टाइजिंग कंपनी और पेटी ठेकेदार दोनों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया। उनके द्वारा मजदूरों को सुरक्षा उपकरण मुहैया नहीं कराए गए। इसी लापरवाही के चलते 50 वर्षीय परसराम की जान करंट लगने से गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!