Jashpur

पाकरगांव के समीप बड़ा हादसा होते-होते टला

जशपुर। पत्थलगांव के समीप nh-43 पर पाकर गांव के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आमने-सामने की भिड़ंत में बस चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए एक कार को ठोकर मार दी जिसमें कार चालक बाल-बाल बचा।

Related Articles

मौके पर बस चालक ठोकर मारने के बाद बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पत्थलगांव की बताई जा रही है जो शादी में बारातियों को छोड़कर वापस पत्थलगांव जा रही थी।

सामने से i20 कार क्रमांक सीजी 13 एसी 2183 को आशुतोष बस ने आमने सामने जोर की ठोकर मारी जिसमें सभी यात्री बाल-बाल बचे।

Related Articles

Back to top button