ChhattisgarhKorba

कुएं में डूबकर एक ढाई साल के बच्चे की मौत

कोरबा : घटना कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। जिले के राताखार में शनिवार को कुएं में डूबकर एक ढाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता लक्ष्मण सिदार ने कहा कि वो मजदूरी करने के लिए घर से निकला हुआ था, वहीं उसकी पत्नी घर के कामकाज में लगी हुई थी।

Related Articles

इसी बीच उनका ढाई साल का बच्चा कान्हा खेलते-खेलते कुएं के पास पहुंच गया। कुएं में झांकने के दौरान वो उसमें गिर गया और इतना बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि बच्चा आंगन में गेंद से खेल रहा था।

इसी दौरान गेंद लुढ़कते हुए कुएं के पास चला गया था। बच्चा भी गेंद के पीछे-पीछे वहां पहुंच गया और कुएं में गिर गया। मां कौशल्या सिदार जब कमरे से बाहर निकली, तो बच्चा उसे कहीं नहीं दिखा। उसके दो और बच्चे खेलने के लिए बस्ती में गए हुए थे। ढाई साल का बच्चा अकेला ही घर के आंगन में खेल रहा था। इधर मां को अंदेशा हुआ और दौड़कर वो कुएं के पास पहुंची। कुएं के अंदर बच्चे की बॉल तैरती हुई मिली।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!