National

PM मोदी के जन्मदिन पर बनेगा अनोखा विश्व रिकॉर्ड, तैयारी में जुट गई राज्य

भोपाल  : पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को प्रदेश में एक नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। प्रदेश भर में 17 सितंबर को ब्लड डोनेशन कैंप लगाएं जाएंगे जिसके लिए स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूजन काउंसिल ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी ब्लड बैंकों को निर्देश दिए है। वहीं राजधानी भोपाल में एक दिन में सबसे ज्यादा लोगों के ब्लड डोनेशन करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन सकता है जिसके जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। शहर में 17 सितंबर को 50 से ज्यादा ब्लड डोनेशन कैंप लगाएं जाएंगे। इसमें सरकारी और निजी ब्लड बैंक्स के साथ ही मोबाइल वाहनों में भी ब्लड डोनेशन करने की व्यवस्था की जा रही है।

साथ ही ब्लड डोनेशन में शामिल होने वाले ब्लड डोनर्स का ऑनलाइन डेटा भी तैयार किया जाएगा जिसमें डोनर का रजिस्ट्रेशन कर नाम, पता, मोबाइल नंबर, उम्र, ब्लड ग्रुप दर्ज होगा ताकि स्वास्थ्य विभाग के पास एक लिस्ट तैयार हो जाएंगी। इससे मरीज की जरूरत के मुताबिक डोनर्स को कॉन्टेक्ट किया जा सकेगा।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!