NationalPolitical

BIG BREAKING NEWS : कांग्रेस को बड़ा झटका 8 विधायको ने छोड़ी पार्टी, BJP में होंगे शामिल…

 गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने बुधवार को पार्टी छोड़ दी। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को अलग होने का पत्र सौंपा। गोवा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि सभी विधायक भाजपा में शामिल होंगे।

कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में पूर्व CM दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांनडिज का नाम शामिल है। बागी विधायकों की संख्या 2 तिहाई से ज्यादा होने की वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा।

3 गलती और 7 महीने में टूट गई कांग्रेस
10 मार्च 2022 को गोवा का चुनाव परिणाम आया, जिसमें कांग्रेस को 40 में से 11 सीटें मिली, लेकिन 7 महीने के भीतर ही पार्टी टूट गई। इसके पीछे की वजह कांग्रेस की 3 बड़ी गलतियां है।

1. बाहर से आए लोबो का कद बढ़ाना- चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने बाहर से आने वाले माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष बनाया। लोबो चुनाव से पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष की रेस में शामिल दिगंबर कामत कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के खिलाफ हो गए थे। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि कांग्रेस में टूट होगी।

2. अध्यक्ष पर एक्शन, प्रभारी पर कार्रवाई नहीं- गोवा में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर से इस्तीफा ले लिया, लेकिन प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडूराव पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुंडूराव से पार्टी के कई सीनियर चुनाव से पहले से नाराज चल रहे थे। इसी वजह से पार्टी ने पी चिदंबरम को कांग्रेस का ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था।

3. नए अध्यक्ष पर गुटबाजी हुई तो कदम नहीं उठाया- नए अध्यक्ष अमित पाटकर को लेकर भी पार्टी में गुटबाजी तेज हो गई, जिसका असर राष्ट्रपति चुनाव में दिखा। पार्टी के करीब 4 विधायकों ने उस वक्त क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस ने इस पर भी डैमेज कंट्रोल का कदम नहीं उठाया।

कामत और लोबो पर कांग्रेस ने की थी कार्रवाई
इसी साल जुलाई में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाकर दिगंबर कामत और माइकल लोबो पर कार्रवाई की थी। उस वक्त कांग्रेस टूट से बचने के लिए अपने 5 विधायकों को चेन्नई शिफ्ट कर दिया था।

2019 में कांग्रेस के 15 में 10 विधायक भाजपा में गए थे
इससे पहले 2019 में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक BJP में शामिल हुए थे। इसमें नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सभी बागी विधायकों को BJP में शामिल करवाया था।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!