ChhattisgarhBilaspur

मार्निंग वॉक पर निकले युवक पर चाकू से हमला…

 बिलासपुर  : बिलासपुर में मार्निंग वॉक पर निकले युवक पर रविवार सुबह करीब 5 बजे 15 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। युवक ने कहा कि वो आरोपियों के नाम नहीं जानता है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

घायल युवक का नाम रघुराज यादव (18 वर्ष) है। वो मगरपारा का रहने वाला है और दूध बेचने का काम करता है। उसने बताया कि आज वो सुबह गार्डन में टहल रहा था। वहां करीब 15 युवक झूला झूल रहे थे, जिन्होंने उसे झूला झुलाने को कहा। जब उसने झूला झुलाने से मना किया, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी और फिर चाकू से हमला कर दिया। घायल युवक रघुराज ने बताया कि वो हमलावरों को नहीं जानता है, लेकिन देखकर पहचान सकता है।

सभी आरोपी चाकूबाजी के बाद फरार हो गई। इधर घटना की जानकारी गार्डन में मौजूद कुछ लोगों ने उसके परिवार वालों को दी। परिवार के लोग तुरंत गार्डन पहुंचे और युवक को लेकर सिम्स पहुंचे। सिम्स में डॉक्टर और स्टाफ ने उसे घंटों बैठा दिया, जिसके चलते उसके जांघ में चाकू फंसा रहा। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!