Chhattisgarh

Aaj Ka Panchang 21 March 2023 अमावस्या तो कुंभ राशि में बना है शनि-चंद्र की युति से विष योग, जानें नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल

Today Panchang, Aaj Ka Panchang 21 March 2023: पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. आज अमावस्या की तिथि है. इसे चैत्र अमावस्या भी कहते है. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. इस दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. चंद्रमा कुंभ राशि में शनि के साथ युति बनाकर विष योग बना रहा है. आज की तिथि पितरों के तर्पण के लिए भी उत्तम है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-
 
आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)
आज के पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. जो रात्रि 10 बजकर 55 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चैत्र माह का शुक्ल पक्ष प्रारंभ होगा और प्रतिपदा की तिथि लगेगी. चैत्र मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या का विशेष महत्व बताया गया है. दान-स्नान और पितरों का तर्पण के लिए इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है.

Related Articles

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)
21 मार्च 2023 को पंचांग के अनुसार पूर्वाभाद्रपद रहेगा. पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आकाश मंडल का 25वां नक्षत्र है. इस नक्षत्र का स्वामी गुरु यानि बृहस्पति ग्रह है. ज्योतिष शास्त्र में बृहस्पति ग्रह को ज्ञान का कारक बताया गया है. इसे देवताओं का गुरु भी बताया गया है. वर्तमान समय में गुरु अपनी ही राशि मीन में गोचर कर रहे हैं. जहां पर सूर्य और बुध भी विराजमान हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)
पंचांग के अनुसार 21 मार्च 2023, मंगलवार को राहुकाल दोपहर: 3 बजकर 30 मिनट से दोपहर 5 बजकर 01 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

हनुमान जी पूजा (Hanuman Ji)
मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है. इस दिन हनुमान की पूजा करने से विशेष कृपा मिलती है. हनुमान भक्तों के लिए आज का दिन विशेष है. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करने से कृपा प्राप्त होती है और हर प्रकार के कष्ट दूर होते है. हनुमान जी को संकट मोचक भी कहा गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)
ओम हं हनुमंताय नम:

21 मार्च 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 March 2023)
विक्रमी संवत्:2080
मास पूर्णिमांत:चैत्र
पक्ष:कृष्ण
दिन:मंगलवार
ऋतु:वसंत
तिथि:अमावस्या – 22:55:24 तक
नक्षत्र:पूर्वाभाद्रपद – 17:26:26 तक
करण:चतुष्पाद – 12:20:28 तक, नाग – 22:55:24 तक
योग:शुभ – 12:40:25 तक
सूर्योदय:06:24:41 AM
सूर्यास्त:18:32:44 PM
चन्द्रमा:कुंभ राशि-11:58:22 तक
राहुकाल: 15:30:43 से 17:01:43 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त:12:04:26 से 12:52:58 तक
दिशा शूल:पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय
दुष्टमुहूर्त:08:50:17 से 09:38:49 तक
कुलिक:13:41:30 से 14:30:02 तक
कंटक:07:13:13 से 08:01:45 तक
कालवेला / अर्द्धयाम:08:50:17 से 09:38:49 तक
यमघण्ट:10:27:22 से 11:15:54 तक
यमगण्ड:09:26:41 से 10:57:42 तक
गुलिक काल:12:28:42 से 13:59:42 तक
Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!