Chhattisgarh

AAP सरकार का बड़ा एक्शन… इस अधिकारी को किया निलंबित

चंडीगढ़। ‘आप’ के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक ने आज चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि लुधियाना में कथित ट्रांसपोर्ट टैंडर घोटाले में भारत भूषण आशु को नामजद किया गया है। यहीं नहीं इस मामले में विजिलेंस ने आशु के पी.ए. को भी नामजद किया है।

फूड सप्लाई मंत्री ने कहा कि पंजाब सर्विस रूल के अंदर पंजाब का मुलाजिम दूसरे देश का नागरिकता नहीं ले सकता है। अगर इसके तहत वह दोषी पाया जाता है तो उस पर एक्शन लिया जाता है। राकेश सिंगला कनाडा में जाकर बस गए हैं। इसके तहत पंजाब सरकार ने एक्शन लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर राकेश सिंगला डिसमिस कर दिया हैं।

लाल चंद कटारूचक ने कहा कि करीब 3 करोड़ रुपए की ठगी मारकर भागे इंस्पेक्टर गुरिंदर सिंह के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो लोग शामिल हैं, चाहे वे सरकारी अधिकारी हों या राजनीतिक व्यक्ति, बेनकाब किया जाएगा और उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी।

मुख्यमंत्री मान ने पंजाब के लोगों को गुड गवर्नर्स देने का वादा किया है जिन्हें पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं पंजाब के लोगों को जिम्मेदार प्रशासन देना भी सरकार का काम है इस दौरान कहीं सर्विस रूलों की उल्लंघना करता है तो लगातार फूड सप्लाई विभाग के अंदर ध्यान में आता है तो जो सजा बनती है उसे दी जाएगी। बता दें अनाज लिफ्टिंग घोटाले में पंजाब के पूर्व मंत्री आशु नामजद, किसी भी समय विजिलेंस गिरफ्तार कर सकती है यही नहीं आशू व उनका पी.ए. दोनों विजिलेंस की राडार पर थे।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!