Political

केंद्रीय मंत्री का अटपटा बयान, ‘कांग्रेस शासन में कम बिजली की वजह से बढ़ी जनसंख्या’…

कर्नाटक। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने “विजया संकल्प यात्रा” के तहत हासन जिले के जवागल में एक विशाल रोड शो में भाग लिया, यहां उनकी लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस को लेकर अटपटा बयान दे दिया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कम बिजली दी। बिजली ठीक से न दे पाने के कारण कांग्रेस के शासन काल में जनसंख्या बढ़ी।

इससे पहले प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधाते हुए कहा था कि राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया गया, जब वह संसद में बोल रहे थे, तो बिना किसी तथ्य के आरोप लगा रहे थे। जब उनसे प्रामाणिकता पूछी गई तो उन्होंने कोई आधार नहीं बताया। अध्यक्ष और सभापति के खिलाफ इस तरह के आरोप लगाना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!