ChhattisgarhRaipur

इंस्टाग्राम में फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो एवं स्टोरी अपलोड कर रहा था। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम में उसके नाम का फर्जी आईडी बनाकर उसका फोटो लगाकर आई.डी. में अश्लील फोटो एवं स्टोरी अपलोड किया जा रहा है। जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 375/22 धारा 67(ए) आईटी एक्ट एवं 509(ख) भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की साइबर विंग तथा थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से प्रकरण में अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित कर वीरभद्र नगर कोतवाली निवासी हर्ष कुमार क्षत्री (19 वर्ष) को पकड़कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपी हर्ष कुमार क्षत्री को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी हर्ष कुमार क्षत्री को जेल भेजा गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!