ChhattisgarhRaipur

शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

रायपुर। शासकीय आवास दिलाने का झांसा देकर लाखों रूपये ठगी करने वाली महिला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी स्वयं को नगर निगम में कार्यरत बताकर शासकीय आवास योजना अंतर्गत बने आवास दिलाने का झांसा देकर लगभग 3 दर्जन से अधिक लोगों से ठगी की है।

मामले में प्रार्थिया ललिता मानिकपुरी ने पुलिस चौकी रामनगर थाना गुढ़ियारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह गोपाल नगर गली नं. 1 झोपड पट्टी रामनगर में रहती है। प्रार्थिया का विगत 10 माह पूर्व सोनाली दत्ता नामक महिला से संपर्क हुआ, जो स्वयं को नगर निगम में कार्यरत कर्मचारी होना बताने के साथ ही अपना सम्पर्क बड़े अधिकारियों से होना बताते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले की लगभग 30 से 35 लोगों से शासकीय योजना के अंतर्गत बने मकान दिलाने का झांसा देकर प्रत्येक परिवार से बीस हजार रूपये नगद लेते हुए प्रार्थिया एवं मोहल्ले के अन्य लोगों से कुल 6 लाख रूपये लेकर मकान 90 दिनों के भीतर दिलाने का आश्वासन दिया गया।

प्रार्थिया एवं अन्य लोगों द्वारा सोनाली दत्ता से मकान के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा मकान के संबंध में किसी प्रकार का कोई जानकारी नहीं देकर लगातार गुमराह करने लगी तथा अपना मोबाईल फोन बंद कर दी। जिसके बाद प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर आरोपिया के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने महिला आरोपी सोनाली दत्ता पति स्व. अमल कृष्ण दत्ता उम्र 65 साल निवासी हुड़को भिलाई, थाना कोतवाली जिला दुर्ग हाल पता – सिमरन सिटी मकान फेस 05 मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 नग मोबाईल फोन जप्त कर कार्यवाही की है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!