ChhattisgarhRaipur

रायपुर में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई जारी, कलेक्टर ने लगभग 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर लगाई रोक

रायपुर। रायपुर ज़िले में अवैध प्लाटिंग पर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। आज फिर ज़िला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरंग तहसील के बकतरा गांव में अवैध प्लाटिंग से जुड़े 39 खसरों को ब्लाक करा दिया है। अवैध प्लाटिंग की शिकायतों पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे ने शुक्रवार को आरंग तहसील में इन 39 खसरों में दर्ज लगभग 10 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Related Articles

कलेक्टर ने आरंग क्षेत्र में जमीनों की खरीदी-बिक्री-रजिस्ट्री में उप पंजीयक को गंभीरता से सावधानी बरतने के भी निर्देश दिए है। कलेक्टर डॉ भूरे के निर्देश पर इन सभी खसरों को ई-पंजीयन सॉफ्टवेयर में प्रतिबंधित खसरों की श्रेणी में दर्ज कर दिया है। अब इन खसरों की भूमि की खरीदी-बिक्री रजिस्ट्री नही हो पाएगी। डॉ भूरे ने छत्तीसगढ़ कॉलोनाइजर एक्ट के तहत अवैध प्लाटिंग करने वालो के विरुद्ध कड़ाई से कार्रवाई करने के भी निर्देश राजस्व अधिकारियों को दिए है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!