Chhattisgarh

प्रशिक्षु IPS पर कार्रवाई…रामायण महोत्सव में मीडियाकर्मियों को धमकी…वीडियो आया सामने

रायगढ़, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन ट्रेनी आईपीएस उदित पुष्कर ने पत्रकारों से बदसलूकी की थी। इस दौरान मीडिया गैलरी में आईपीएस पुष्कर ने मीडियाकर्मी को तमाचा मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद उच्च अधिकारियों से ट्रेनी आईपीएस उदित पुष्कर को फटकार मिली। वहीं तत्काल कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने उसे रामायण महोत्सव स्थल की ड्यूटी से भी हटा दिया गया।

Related Articles

अधिकारियों के दबाव के बाद उदित पुष्कर ने मीडियाकर्मियों से माफी मांगी। वहीं उन्होंने पत्रकारों से कहा- sorry गलती हो गई। आगे ध्यान रखूंगा। पर घटना को लेकर मीडियाकर्मी संघ में नाराजगी बरकरार है।

तमाचा मारने की धमकी दी थी

बता दें कि राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के दूसरे दिन महोत्सव स्थल में मीडियाकर्मियों और पुलिस के बीच विवाद हो गया। प्रशिक्षु आईपीएस उदित पुष्कर ने उन्हें तमाचा मारने की धमकी दी थी। घटना का वीडियो सामने आया, तो उच्च अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लिया।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में बनी स्थिति

रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ का आयोजन किया गया है। महोत्सव के दूसरे दिन पुलिस और मीडियाकर्मी के बीच विवाद का वीडियो सामने आया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि, आईपीएस की धमकी के बाद मीडियाकर्मी नाराज हो गए।

महोत्सव स्थल पर प्रवेश को लेकर विवाद हुआ

विवाद का कारण महोत्सव स्थल पर एंट्री को लेकर रहा है। मीडियाकर्मियों ने आईपीएस को प्रेस कार्ड भी दिखाया मगर साहब के तेवर इतने गर्म थे कि सीधा तमाचा मारने की धमकी देने लगे। जब मीडियाकर्मियों ने विरोध जताया तो भी साहब उंगली दिखा कर बदतमिजी करते नजर आए, जिसका तेवर वीडियो में साफ देखने को मिल रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!