
नई दिल्ली : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) का एक वीडियो सामने आया है। जिस में देखा जा रहा है कि राखी सावंत के बॉयफ्रेंड आदिल खान को मारने की धमकी दी गई है। इस वीडियो में राखी सावंत बेहद गुस्से में दिख रही हैं। अब राखी सावंत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। राखी सावंत किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। अब दोनों को एक साथ स्टार्ट किया गया है , जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे आदिल को मारने की धमकी मिली है। दोनों की ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
इस वीडियो को वायरलभयानी ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें राखी सावंत को येलो कलर के क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर की जिम ट्राउजर में देखा जा रहा है। राखी सावंत अपने जिम लुक में नजर आ रही हैं। राखी सावंत अपनी फिटनेस को लेकर काफी सतर्क रहती है। वहीं उनके संग नजर आ रहे हैं बॉयफ्रेंड आदिल खान ने भी जिम आउटफिट पहना हुआ है।
इस वीडियो में राखी सावंत अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान के साथ नजर आईं हैं। इस वीडियो में राखी सावंत बता रही है कि प्यार करना कोई गुनाह नहीं होता। जो मेरे और आदिल के पीछे पड़े हुए हैं। अब इस वीडियो को फैंस ने लाइक के साथ शेयर किया है। वहीं फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा – तुम्हारे दुश्मन होंगे कोई, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा – पुलिस में केस कर दो। ऐसे कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं।









