NationalPolitical

ED ने यंग इंडियन के ऑफिस को किया सील, कांग्रेस आज संसद में उठा सकती है मुद्दा

नेशनल हेराल्ड मामले में चल रही पूछताछ के बीच बुधवार को ED ने दिल्ली में हेराल्ड हाउस स्थित यंग इंडियन के ऑफिस को सील कर दिया है। ऑफिस सील होते ही दिल्ली में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस मुख्यालय से लेकर सोनिया गांधी के घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। ED के एक्शन के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर डराने का आरोप लगाया है।

इसी के बीच आज ससंद में यंग इंडिया का ऑफिस सील होने का मुद्दा उठ सकता है। कांग्रेस इसे लेकर नाराज दिख रही है। नेशनल हेराल्ड ऑफिस पर एक्शन को लेकर आज सुबह करीब 10 बजे कांग्रेस सासंदो की मीटिंग भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ED ने जिन अलग-अलग ठिकानों पर छापोमारी की थी उसमें कुछ संदिग्ध चीजें मिलने की बीत सामने आई है। अकाउंट बुक की एंट्री में कुछ संदिग्ध लेन-देन मिले हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये कार्यवाही ED द्वारा धनशोधन मामले में की गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!