National
Trending

पीसी सिंह के बाद अब सुरेश जैकब पर अगला निशाना, मुँह छुपाने कोलकाता को बनाया अपना ठिकाना

जबलपुर। पीसी सिंह को उनके गुनाहों की सजा भले ही एक लम्बे अरसे बाद मिली हो पर इस सजा ने पीसी सिंह की सारी हेकड़ी निकाल दी। जो पीसी सिंह बिना गन मैन के बिना ऐशोआराम के अपने कदम नही बढ़ाते थे आज सलाखों के पीछे करवटें बदल बदल कर उनकी रात कट रही है।

लेकिन इन सबमें हैरानी की बात तो यह है कि, जो पीसी सिंह के क़रीबी होने का दावा करते है वह अबतक उनसे मिलने नही आये। उनका परिवार उनके बेटे किसी ने भी पीसी सिंह से मिलने की कोशिश नही की। यहां तक कि सुरेश जैकब जो पीसी सिंह के हर गुनाहों के राजदार होने के साथ साथ उनके गुनाहों में बराबर के भागीदार है उन्होंने भी पीसी सिंह से मुंह मोड़ लिया। जिस दिन से पीसी सिंह की गिरफ्तारी हुई है उस दिन से सुरेश जैकब अंडरग्राउंड हो गए है। ऐसे में ये हो सकता है कि वह खुद को बचाने के लिए साक्ष्यों के साथ हेरफेर कर रहे हों।

बता दें, सुरेश जैकब क्राइस्ट चर्च के चारों स्कूलों समेत निर्मला चर्च में संचालित स्कूल के मैनेजर है। वह पीसी सिंह का सबसे करीबी और हर अपराध में बराबर का सहयोगी भी है।। पीसी सिंह के यहां छापामार कार्रवाई के बाद से जैकब गायब था। इसलिए उससे पूछताछ नहीं की जा सकी। टीम ने जैकब समेत सोसायटी और स्कूल के कुछ लोगों को भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए सोमवार को बुलाया है।

करीबी सुरेश जैकब के घर पर शनिवार को नोटिस चस्पा किया। ईओडब्ल्यू ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया सोसायटी की जिन सम्पत्तियों में उनकी लीज निरस्त कर सम्पत्ति है कि पीसी सिंह और उससे जुड़ी लीज नवीनीकरण नहीं हुआ है, शासन अपने कब्जे में ले।

इसी बीच यह जानकारी सामने आई है कि,सुरेश जैकब बिशप हाउस 51,चौरिनगी रोड कोलकाता 71 में छुपा हुआ है।

Related Articles

Back to top button