ChhattisgarhRaipur

खस्ताहाल सड़कों पर मुख्यमंत्री नाराज, ENC को हटाया

रायगढ़: छत्तीसगढ़ में खराब सड़कों को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी सामने आई है, जिसके बाद सीएम बघेल ने सड़कों की मरम्मत नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग में बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल खस्ताहाल सड़कों के कारण ईएनसी हटा दिए हैं।

वहीं सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किया गया हैं। प्रदेश में सड़कों की स्थिति खराब होने के कारण लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता वीके भतपहरी को हटा दिया गया है और उन्हें मंत्रालय लोक निर्माण विभाग में विशेष कर्तव्य अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर के मुख्य अभियंता केके पीपरी को प्रभारी प्रमुख अभियंता बनाया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!