BilaspurChhattisgarh

बंद हुई बिलासपुर से इंदौर की हवाई सेवा…यात्रियों को बड़ा झटका

बिलासपुर। न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर विमान सेवा के लिए एक बुरी खबर है। बिलासपुर से लेकर इंदौर तक चलने वाली विमान सेवा बंद अब कर दी गई है। जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर से इंदौर तक फ्लाइट की बुकिंग बंद कर दी गई है। यात्रियों को बड़ा झटका लगा है।

Related Articles

बता दें कि बिलासपुर में लंबे समय तक संघर्ष के बाद विमान सेवा शुरू हुई थी। पहले चरण में बिलासपुर से दिल्ली व इलाहाबाद के लिए फ्लाइट शुरू की गई थी। दूसरे चरण में बिलासपुर से इंदौर तक की उड़ान सेवा अक्टूबर 2022 में शुरू हुई।परन्तु अब सिर्फ चार माह बाद ही यह सेवा बंद कर दी गई। जारी समर शेड्यूल में बिलासपुर-इंदौर विमान सेवा को शामिल नही किया गया है। 24 मार्च को आखरी फ्लाइट बिलासपुर से इंदौर तक के लिए है। 26 मार्च से इंदौर की फ्लाइट की बुकिंग नही होगी। फ्लाइट बंद होने से हवाई सेवा संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है। बिलासपुर हवाई सेवा संघर्ष समिति के डॉ. सुदीप श्रीवास्तव ने बताया कि यह बिलासपुर वासियों के साथ अन्याय है। पहले ही टिकट की कीमतें महंगी थी। रायपुर से इंदौर की टिकट की कीमत 4 हजार थी, जबकि बिलासपुर से इंदौर तक की टिकट 6 हजार 800 थी। तो इतनी महंगी टिकट कौन लेगा। अधिकतर पैसेंजर सस्ती टिकट के फेर में रायपुर से ट्रेवल करते थे। अब बिलासपुर से कम पैसेंजर मिलने के बहाने इंदौर की फ्लाइट बंद की जा रही है।

हालांकि, फ्लॉइट बंद होने का कोई कारण नही बताया गया है। महंगी टिकट होने के बावजूद पैसेंजर बिलासपुर से टिकट बुक करवा ही रहे थे। सिर्फ 5 माह में ही बिना रिस्पॉन्स देखे फ्लाइट सेवा रद्द करना सही नही है। अभी समर में यात्री भी ज्यादा रहते हैं और कम से कम 1 वर्ष तक सुविधा देने के बाद फीड बैक के आधार पर निर्णय लेना था। 5 माह से ही फ्लाइट बंद कर बिलासपुर वासियों के साथ अन्याय किया गया है। इसके लिए हमने कल हवाई सेवा सँघर्ष समिति की बैठक बुलाई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!