ChhattisgarhRaipur

छत्तीसगढ़ में बारिश को लेकर अलर्ट, इन 7 जिलों में बरसेंगे बादल, जानें कब होगी मानसून की विदाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 7 जिलों सरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, कोरिया, रायगढ़ और कोरबा के लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

प्रदेश में मानसून की विदाई 10 से 15 अक्टूबर के आसपास होगी। इस बीच कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। मौसम साफ हो रहा है, इसलिए न्यूनतम तापमान गिरेगा।

क्या होता है ऑरेंज और यलो अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट

जब भारी से अतिभारी या फिर सीमांत भारी बारिश की संभावना होती है तब ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम से जुड़ी किसी भी तरह की आपदा से सतर्क रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

यलो अलर्ट

यलो अलर्ट जारी करने का मतलब सतर्क रहने से है। हालांकि ये खतरे को नहीं बताता लेकिन कभी भी मौसम खतरनाक हो सकता है। इसके लिए तैयार रहने के लिए मौसम विभाग ये अलर्ट जारी करता है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!