Chhattisgarh

दो दिन बंद रहेंगी सभी शराब की दुकान, शुष्क दिवस घोषित

कांकेर: शासन के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा 09 अगस्त को ‘‘मोहर्रम’’ एवं 15 अगस्त को ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर जिले के समस्त देशी, विदेशी मदिरा दुकानों एवं एफ.एल.3(क), एफ.एल.4(क) व एफ.एल.7 सैनिक कैन्टीन को बंद रखने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उन्होंने 09 अगस्त ‘‘मोहर्रम’’ एवं 15 अगस्त ‘‘स्वतंत्रता दिवस’’ के अवसर पर जिले में स्थित समस्त देशी, विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.3 (क) बार, एफ.एल.4(क) व्यवसायिक क्लब व एफ.एल.7 सैनिक कैन्टीन को पूर्णतः बंद रखने आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!