National

अमरनाथ यात्रा: जम्मू आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना

जम्मू (प.स.) . दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर में पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शनों के लिए जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से 6,619 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 52 दिन की वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले दिन, करीब 14,000 श्रद्धालुओं ने 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन किए। यह यात्रा अनतंनाग में पहलगाम और गंदेरबल जिले में बालटाल मार्ग से शुरू हुई

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के 3 बजकर 50 मिनट और 4 बजकर 45 मिनट के बीच दो समूहों में तीसरा जत्था 319 वाहनों पर सवार होकर निकला। तीसरे जत्थे में 1,141 महिलाएं भी हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के रवाना होने के समय जम्मू में बारिश हो रही थी।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!