Chhattisgarh

घात लगाए नक्सलियों ने सर्चिंग पर निकले डीआरजी के टीम पर किया हमला…

नारायणपुर।जिले के एड़का थाना क्षेत्र के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि करीब आधे घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए हैं। हालांकि, जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी घने जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। जवान अब भी मौके पर मौजूद हैं और सर्चिंग जारी हैं।

Related Articles

बता दें कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नारायणपुर के कुछ गांवों के जंगल में नक्सलियों का जमावाड़ा है। इसी सूचना के आधार पर नारायणपुर से डीआरजी की टीम को बंडापाल, किसकोड़ो, देवगांव, हुचारी की ओर सर्चिंग के लिए निकली थी। शनिवार की देर शाम देवगांव के जंगल-पहाड़ में पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायर खोल दिया।

जिसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला और माओवादियों की गोलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। मुठभेड़ रुकने के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। जहां जगह-जगह खून के धब्बे मिले। जिससे पुलिस ने दावा किया कि कई नक्सली घायल हुए हैं। मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!