Raipur

महाप्रभु वल्लभाचार्य के दर्शन के लिए चम्पारण जायेंगें अमित शाह, 23 अगस्त को छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे गृहमंत्री

रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 से 25 अगस्‍त, 2024 तक  रायपुर प्रवास पर रहेंगे। केन्‍द्रीय मंत्री 23 अगस्त को रात 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। अपने दौरे की शुरुआत में वह महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम जाएंगे

जारी कार्यक्रम के मुताबिक अपने प्रवास के दौरान केन्‍द्रीय गृह मंत्री 24 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम का दौरा करेंगे। इसके बाद, इसी दिन सुबह 11:30 बजे होटल मेफेयर, रायपुर में छत्तीसगढ़ एवं पड़ोसी राज्यों के मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशकों के साथ अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक के बाद दोपहर 2:30 बजे छत्तीसगढ़ के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास संबंधी बैठक में सम्मिलित होंगे ।

केन्‍द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 25 अगस्त 2024 को सुबह 10:30 बजे एन.सी.बी. ऑफिस, रायपुर का उद्घाटन करेंगे एवं समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद होटल मेफेयर, रायपुर में दोपहर 01:30 बजे छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार से संबंधित बैठक में शामिल होंगे ।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!