BijapurChhattisgarh

इलाके में दहशत का माहौल…नक्सलियों ने एक बार फिर BJP नेता को उतारा मौत के घाट

Related Articles

बीजापुर : नक्सल प्रभावित बीजापुर में एक बार फिर लाल आतंक ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है, बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर भाजपा नेता को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. वहीं अब तक घटना इस की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोटामेट्टा ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम भुट्टीपानी में भाजपा नेता व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग वन विभाग की डबरी खुदाई का काम करवा रहे थे. इसी दौरान हथियारबंद माओवादी वहां पहुंचे और जेसीबी में आग लगाकर भाजपा नेता की धारदार हथियार से हत्या कर दी.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!