National

अडानी ग्रुप को एक और बड़ा झटका , यूएन बैक्ड SBTi की ग्रीन लिस्ट से बाहर हुईं ये तीन कंपनियां

 Adani Group :अडानी ग्रुप के तीन कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी ट्रांसमिशन और अडानी पोर्ट्स और स्पेशल इकनोमिक जोन को यूनाइटेड नेशनल बैक्ड साइंस बेस्ड टारगेट इनिशिएटिव (SBTi) की लिस्ट से बाहर निकाल दिया गया है.  UN-बैक्ड ग्रुप ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए पेरिस समझौते के टारगेट को ध्यान में रखते हुए ठोस योजना स्थापित करने में कंपनियों की मदद करता है. ब्लूमबर्ग के मुताबिक, SBTi  के स्पोकपर्सन ने कहा कि इन कंपनियों की ओर से पेश की गई जानकारी का मूल्यांकन किया गया है

अडानी ग्रुप के लिए बड़ा झटका Adani Group

SBTi की सूची से बाहर होना अडानी ग्रुप के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि यह अडानी ग्रुप को नई ऊर्जा के दुनिया के सबसे बड़े उत्पादक बनने का प्रयास कर रहा है और नई ऊर्जा परियोजनाओं के लिए लगभग 800 मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहा है.

ग्रुप की दो कंपनियां अभी ​भी लिस्ट में शामिल 

इस लिस्ट से भले ही तीन कंपनियों को बाहर ​कर दिया गया है, लेकिन अडानी ग्रुप की दो कंपनियों को अभी भी इस लिस्ट में रखा गया है. यह दो कंपनियां अंबुजा सीमेंट और एसीसी हैं. यह फैसला SBTi की ओर से अडानी समूह के पांच कंपनियों की समीक्षा करने के बाद लिया है. 

अडानी ग्रुप (Adani Groupने सबूत मांगा

अडानी ग्रुप ने अपनी तीन कंपनियों को इस लिस्ट से बाहर करने के सबूत मांगे हैं. अदाणी समूह का कहना है कि उसकी कोई भी कंपनी तेल, प्राकृतिक गैस, कोयला या अन्य जीवाश्म ईंधन की खोज खनन या उत्पादन में शामिल नहीं है. अदाणी ग्रुप को उम्मीद है कि एसबीटीआई अपना फैसला बदलेगा.

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!