ChhattisgarhRaipur

RAIPUR में ED की बड़ी छापेमारी…बार और होटल कारोबारी के अलावा अन्य ठिकानो पर ED का छापा

ED Raids  प्रदेश में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के छापेमारी थमने का नाम नहीं ले रही है. ईडी ने शुक्रवार को होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा, शराब कारोबारी मनदीप चावला और बीड़ी कारोबारी दीयालाल मेघजी के ठिकानों पर भी दबिश दी.जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की बहुप्रचारित 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले के सिलसिले में ईडी ने यह छापेमारी की कार्रवाई की है. ईडी ने होटल कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा के देवेंद्र नगर, मनदीप चावला के पंडरी और दीयालाल मेघजी के बैजनाथपारा में डीएम प्लाजा और डीएम वाटिका स्थित ठिकानों पर छापेमारी की.

कितने ठिकानो पर दबिश ED Raids 
विभाग में होने वाली खाद बीज समेत कई सप्लाई के ठेके चावला या उससे जुड़े लोगों को दिया जाता है. वहीं दीयालाल मेघजी 7 सगे भाइयों का ग्रुप है, जो खम्हारडीह के नमन डीएम वाटिका में रहते है. ये लोग नवा रायपुर सिंडीकेट बनाकर किसानों की जमीन खरीदे थे.

कांग्रेस ने ईओडब्‍ल्‍यू में की शराब निर्माताओं की शिकायत ED Raids

ED Raids शराब निर्माता कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के मामले को लेकर कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत की है। कांग्रेस नेता धनंजय सिंह ठाकुर ने शिकायत में कहा कि ईडी की प्रेस विज्ञप्ति में यह साफ दिख रहा है कि वह शराब कारोबारियों को बचा रही है। यदि ईडी को ऐसा लगता है कि शराब का अवैध विक्रय किया गया है। टैक्स चोरी की गयी है, तो फिर शराब निर्माता कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!