ChhattisgarhRaipur

CG – फिर शर्मसार हुई न्यायधानी…पड़ोसी ने 5 साल की मासूम से किया रेप का प्रयास…ऐसे हुआ खुलासा..!!

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां पड़ोसी युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची से रेप करने का प्रयास किया है।  हालांकि, बच्ची के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

यह पूरी घटना बिलासपुर के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ओखर गांव की बताई जा रही है, जहां पड़ोसी युवक ने 5 साल की मासूम बच्ची को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। जब इस मामले की सूचना बच्ची के परिजनों को मिली तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में की, जिसके बाद पुलिस तत्काल प्रभाव से जांच में जुट गई और बिना देरी किए आरोपी पड़ोसी को हिरासत में लिया।

बता दें कि न्यायधानी नगरी से लगातार दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। बीते 9 अगस्त को मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला के साथ  शासकीय प्राथमिक शाला अकोला के हेडमास्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गैगरेप किया था। हालांकि मामले में तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी हेड मास्टर को सस्पेंड भी कर दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!