Chhattisgarh

अरनपुर नक्सली हमले के मास्टरमाइंड जगदीश की सामने आई तस्वीर, 12 नक्सलियों पर FIR, 2 गिरफ्तार

सुकमा :  दंतेवाड़ा के अरनपुर नक्सली हमले को लेकर इस वक्त एक बड़ा खुलासा हुआ है। अरनपुर नक्सली हमले के मास्टर माइंड की तस्वीर सामने आई है। इस मास्टर माइंड का नाम जगदीश कुहरामी है। नक्सली हमले का मास्टर माइंड बस्तर पुलिस के मेन टारगेट में आ गया है। वहीं, इस घटना में शामिल 12 नक्सलियों पर FIR दर्ज की गई है और दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

जानकारी के मुताबिक अरनपुर नक्सली हमले में शामिल दरभा डिवीजन कमेटी के माओवादी कैेडर जगदीश समेत लख्खे, लिंगे, सोमडू, महेश, हिड़मा, उमेश, देवे, नंद कुमार, लखमा, कोसा, मुकेश तथा अन्य पर FIR दर्ज की गई है और दो नक्सलियों गिरफ्तार भी किया गया है। दोनों नक्सलियों के गिरफ्तार होने की पुष्टि हो गई है।

26 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिला के अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत माओवादी कैडर की मौजूदगी की सूचना पर दंतेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान और 1 ड्राइवर शहीद हुए हैं।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!