NationalPolitical

राज्य सरकार पर अरुण यादव ने साधा निशाना, बोले – MP घोटालों का प्रदेश…बहन-बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित

मध्यप्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा का चुनाव होना हैं। वहीं जैसे–जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे है, वैसे–वैसे सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप–प्रत्यारोप की राजनीति तेज होती जा रही है। कांग्रेस-बीजेपी नेताओं के बीच लगातार जुबानी जंग तेज होती जा रही हैं। तो वहीं राज्य में यात्राओं का दौर भी शुरु हो गया हैं।

बीजेपी पर कांग्रेस का हमला

एमपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेता भी भारतीय जनता पार्टी को घेरने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे है। इसी कड़ी में एमपी के खंडवा जिले के पुनासा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता अरुण यादव ने बीजेपी और राज्य की शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है।

एमपी बेलगाम प्रदेश है – अरुण यादव

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने एमपी को बेलगाम प्रदेश बताया और कहा कि, शासन–प्रशासन के नाम पर शून्य है, मध्यप्रदेश। उन्होंने आगे शिवराज सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, देश के किसी प्रदेश में सबसे असुरक्षित बहन–बेटियां यदि कही है, तो मध्यप्रदेश में है। सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार यदि कहीं हो रहा है, तो वो मध्यप्रदेश है। वहीं अरुण यादव ने एक बार फिर व्यापम घोटाले का राग छेड़ दिया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, मध्यप्रदेश महाघोटालों का प्रदेश है। सबने व्यापम घोटाला देखा है और रोज़ाना यहां नए–नए घोटाले सामने आ रहे है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!