Asia cup 2022: टीम प्रबंधन के लिए फैसला लेना होगा मुश्किल,राहुल-कोहली की वापसी से किसका कट सकता है प्लेइंग 11 से पत्ता, जानिए यहां

नई दिल्ली : T20 विश्व कप के लिए अभी कुछ ही महीने बाकी है, उससे पहले भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है. एशिया कप 2022 के लिए चोट के कारण टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल और ब्रेक के बाद विराट कोहली की टीम में वापसी कर चुके हैं.ऐसे में टीम की प्लेइंग इलेवन से किस खिलाड़ी को बाहर रखा जाए और किसे खिलाया जाए कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये एक बड़ी चुनौती होगी.
टॉप थ्री से नहीं होगी छेड़छाड़
आगामी एशिया कप में टीम की प्लेइंग इलेवन की बात की जाए तो टॉप के तीन बल्लेबाज रोहित शर्मा,केएल राहुल और विराट कोहली की जगह लगभग पक्की है. अगर यह तीनों खिलाड़ी एक साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाते हैं तो बीते कुछ समय से टी-20 फॉर्मेट में इंडिया के लिए बेहतर खेलने वाले खिलाड़ियों पर भी इसका असर दिखाई देगा.
दरअसल Asia Cup में रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली के खेलने पर ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक और सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है. ऋषभ पन्त को भारतीय टीम लगातार मौके दे रही है. और वर्ड कप के लिहाज से ऋषभ पंत एक्स फैक्टर साबित हो सकते है. इसके अलावा वो विकेट कीपर के लिहाज से मैनेजमेंट और टीम की पहली पसंद है.
अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है. सूर्यकुमार यादव के पास यह टैलेंट है कि वे किसी भी परिस्थिति में मैदान के किसी भी कोने में शॉट खेलने की क्षमता रखते हैं. अगर ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है तो संभवत दिनेश कार्तिक को बाहर बैठना पड़ेगा. वर्तमान में दिनेश कार्तिक टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका में नजर आ रहे हैं.
Asia Cup और टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम प्रबंधन को प्लेइंग इलेवन चुनने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी।ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा की जगह लगभग तय नजर आ रही है। ऐसे में टीम के पास चार स्पेशलिस्ट गेंदबाज होंगे. ऐसे में पांच बल्लेबाजों को ही टीम में खिलाया जा सकेगा। यह स्थिति टीम प्रबंधन के लिए सिरदर्द पैदा करने वाली होगी.









