National

भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक की मौत, SUV के उड़े परखच्चे….

मुंबई : मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक ये हादसा पनवेल के पास  माडप टनल में हुआ है. पूर्व विधायक अपनी SUV कार से जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हो गया, गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है. कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है. हादसे में विनायक मेटे की एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए. विनायकराव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे. बता दें कि महाराष्ट्र में शिवसंग्राम पार्टी बीजेपी की सहयोगी है.

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!