ChhattisgarhRaipur

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

रायपुर।  विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास मंहत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर विधान सभा परिसर स्थित सेन्ट्रल हाॅल में प्रतिष्ठापित पूर्व प्रधानमंत्री  इंदिरा गांधी के तैलचित्र पर आज श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर विधान सभा के सचिव दिनेश शर्मा एवं विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किये।

इस अवसर पर अपने संदेश में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि- इंदिरा गांधी ने देश ही नहीं वरन् पूरी दुनिया पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इंदिरा गांधी को उनके द्वारा लिए गए निर्भीक फैसलों और राजनीतिक दृढ़ता के लिए ’’लौह महिला’’ भी कहा जाता है। बैंको का राष्ट्रीयकरण, देश की एकता एवं अखण्डता तथा ’’गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों’’ से उन्होने हमेशा गरीबों, मजदूरों और समाज के सभी वर्गो के विकास के लिए अपना पूरा जीवन अर्पित किया। उन्होने कहा कि- इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर आज उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि- हम सब उनके बताये मार्ग एवं सिद्धांतों का अनुसरण करें।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!