Chhattisgarh

SECL के कॉलोनी में छज्जा गिरा, दहशत में रहवासी 

कोरबा। एसईसीएल (SECL) दीपका के गेवरा कॉलोनी के क्वाटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां क्वाटर के छज्जा का एक बड़ा हिस्सा का गिर गया है. वहीं घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे हैं. इस घटना से हड़कप मच गया है.खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत किया गया है. लेकिन शिकायत के बाद कोई अधिकारी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे थे. वहीं घटना की सूचना पर सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं घटित होने से दहशत में जीने को मजबूर हैं. वहीं SECL प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की व्यवस्था नहीं की जा रही है.

Related Articles
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!