National

5 लोगों के एक साथ इक्ट्ठा होने पर लगाया बैन…पुलिस ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

महाराष्ट्र। मुंबई पुलिस ने 28 मई से 11 जून 2023 तक शहर में पांच लोगों के एकसाथ इकठ्ठा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुंबई पुलिस ने एक सर्कुलर निकालकर इस बात की जानकारी दी है। सर्कुलर में कहा गया है कि मुंबई में सार्वजनिक शांति भंग करने और सार्वजनिक जीवन को बाधित करने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही कुछ ऐसी घटनाएं होने की भी आशंका है जिससे लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है। इस के चलते और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने यह आदेश जारी किया है। आदेश नहीं मानने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Image
Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!