Chhattisgarh

बीडीएस टीम ने नक्सलियों के मंसूबे को किया नाकाम, 12 किलो वजनी पाइप बम बरामद

 रायपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर पुलिस और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की संयुक्त बीडीएस टीम ने नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम किया। जानकारी के मुताबिक आईपीएस सदानंद कुमार के आदेशानुसार चलाये जा रहे सघन रोड़ डीमायनिंग अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस छसबल कुकड़ाझोर और छसबल आकाबेडा की संयुक्त बीडीएस टीम आकाबेडा रोड़ में डिमायनिंग के लिए निकली थी।

इस दौरान आकाबेडा मुख्यमार्ग पुलिया के किनारे झाड़ी में छिपाई गई वायर दिखने से उसे ट्रैक करते हुए बीडीएस टीम ने 12 किलो वजनी एक नग पाइप आईईडी बरामद किया। नक्सलियों ने पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नक्सल अभियान को प्रभावित करने तथा पुलिस बल और आम नागरिकों को जानमाल की नुकसान पहुंचाने की नीयत से सड़क किनारे पुलिया में आईईडी प्लांट किया था। बीडीएस टीम ने आईईडी रिकवर करने के पश्चात पुलिस अधीक्षक से निर्देश प्राप्त कर आईईडी को नष्ट किया है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!