Korba

तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए ग्रामीण पर भालुओं ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कोरबा। जिले के बोतली गांव में भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था, उसी दौरान भालू ने उस पर हमला कर दिया। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को रामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बोतली गांव निवासी सतिंदर राठिया (55 वर्ष) अन्य लोगों के साथ जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया हुआ था। इस दौरान उसका सामना दो भालुओं के साथ हो गया। भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके हाथ, कंधे और चेहरे को भालू ने नोच लिया।

शोर सुनकर दूसरे लोग मौके पर पहुंचे और भालुओं को खदेड़ा। घटना की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच मामले की जानकारी ली और घायल को गांववालों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल ग्रामीण की हालत खतरे से बाहर है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!