ChhattisgarhKanker

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : 56 पोलिंग बूथ में 6 हजार जवान तैनात, सावित्री मंडावी और अकबर राम कोर्राम ने किया मतदान

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के लिये सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा। यहां 256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। वहीं नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। 8 बजे तक 7 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। वहीं सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। पुरुष वोटर्स की तुलना में महिला वोटर्स की संख्या अधिक है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!