ChhattisgarhKanker

भानुप्रतापपुर उपचुनाव : 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे , 3 बजे तक 64.86 ‌फीसदी मतदान

कांकेर। भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 64.86 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई है। जिसमें पुरुष वोटर 62.86% और महिला मतदाता 66.75 प्रतिशत शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुए थे। 8 दिसंबर को उपचुनाव के नतीजे आएंगे।

256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई थी। मतदान दोपहर 3 बजे तक खत्म हो गया। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ था।

कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी सुबह 7 बजे मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ पार्टी के कई कार्यकर्ताओं ने भी मतदान किया। सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाला। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!