ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री बघेल के पिता अस्पताल में भर्ती, मिलने पहुंचे भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल की तबीयत खराब है। उन्हें रायपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी अनुसार, रात 12 बजे वह निवास पर गिर गए थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी फैक्चर हो गई।

Related Articles

जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डाक्टरों की टीम ने जांच के बाद पाया की लेफट फीमर बॉन फैक्चर है। जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई। डॉक्टरों की निगरानी में बाइपोलर मॉड्यूलर हेमीआर्थोप्लास्टी का सफलतापूर्वक आपरेशन किया गया। डॉक्टरों की टीम तकरीबन 3 घंटे तक लगी रही, जिसके बाद यह आपरेशन सफल हुआ।

डाक्टर का कहना है कि पिछले चार साल से नन्दकुमार बघेल का इलाज कर रहे हैं। सुगर की बीमारी और उनकी उम्र को देखते हुए आपरेशन काफी क्रिटिकल था, लेकिन डॉक्टरों की टीम ने इस आपरेशन को करने में सफलता हासिल की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने पिता का हालचाल जानने हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अपने पिता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना। जल्ह ही वह पूर्ण रुप से स्वस्थ होंगे।

जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नन्दकुमार बघेल रात 12 बजे निवास पर गिर गये थे, जिससे उनके बांए पैर की हड्डी (नेक ऑफ फीमर बोन) फैक्चर हो गई। जिसके कारण सुबह 7 बजे उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। जहां मेडिसिन, अर्थाे, न्यूरो सर्जरी, के डाक्टरों की टीम ने पाया कि लेफट फीमर बॉन फैक्चर है जिसकी सर्जरी करने की सलाह दी गई।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!