ChhattisgarhRaipur

BJP नेता रविशंकर प्रसाद : ED के खिलाफ भूपेश बघेल की भाषा निंदनीय

रायपुर। आज सूरजपुर और दुर्ग जिले के दौरे पर रवाना हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ से एक भावनात्मक लगाव है। मैंने पहले भी कहा था, मैं यहां प्रभारी रहा हूं। यहां के कार्यकर्ताओं को, माहौल को और आपको भी जनता हूँ। यहाँ पर मुझे अच्छा लगता है, जा रहा हूं प्रचार करने, पूरा विश्वास है। हर दिन जो स्थिति बदल रही है हम निर्णायक जीत की ओर बढ़ रहे हैं। हमारे निर्णायक जीतेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस तरह से भूपेश बघेल की टिप्पणी आई है, समानता मुख्यमंत्री को ऐसी भाषा का उपयोग नहीं करना चाहिए। जैसे कुत्ते घूमते हैं, वैसे ईडी के लोग घूम रहे हैं, ये कौन सी भाषा है? मालूम है ईडी से परेशानी होती है। तो भ्रष्टाचार मत करिए। यदि झूठ नहीं बोलेंगे तो परेशानी नहीं होगी, कार्रवाई नहीं होगी।

वहीं प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस दिए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, चुनाव आयोग ने कहा है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। लेकिन शिष्टाचार का पालन करना चाहिए, प्रियंका गांधी जिस जगह पर हैं उनकी अपनी क्षमता कितनी है इस पर चर्चा होनी चाहिए। कहा कि वह इसलिए यहाँ है क्योकि वह प्रधानमंत्री की पुत्री, एक प्रधानमंत्री की पोती हैं। इतने प्रधानमंत्री को देखा है, उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के प्रति कैसे सम्मान से बात करें। आलोचना भी होनी चाहिए, लेकिन उसकी भी मर्यादा होनी चाहिए। लिफाफा बाजी की राजनीति अब खत्म हो गई है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!