ChhattisgarhRaipur

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भूपेश कैबिनेट की बैठक शुरू…हो सकते हैं बड़े फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में सोमवार को उनके निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसमें 15 अगस्त की तैयारियां और सीएम भूपेश की घोषणाओं पर चर्चा हो सकती है। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, मंत्री कवासी लखमा और राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए हैं। ऐसी खबरें हैं कि इस बैठक में अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

बता दें कि सीएम बघेल के आश्वासन पर अनियमित कर्मचारियों ने एक महीने से चल रही हड़ताल को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही प्रदेश में खाद-बीज की स्थिति और धान खरीदी की तैयारी को लेकर भी चर्चा होगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!