National

एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, एक ही समय पर दो विमानों को मिली टेकऑफ और लैंडिंग की इजाजत, टकराने से बचे दोनों विमान

नई दिल्ली। दिल्ली एयरपोर्ट पर बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। यहां एक ही समय पर दो अलग-अलग विमानों को लैंडिंग और टेक ऑफ की इजाजत दे दी गई। हालांकि, समय रहते एक विमान को रोक लिया गया और बड़ी हादसा होने से टल गया।

बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर पश्चिम बंगाल के बागडोरा जा रही फ्लाइट संख्या UK725 को टेक ऑफ करने की इजाजत दे दी गई। इस समय पर ही अहमदाबाद से दिल्ली आई विस्तारा की फ्लाइट लैंड हो रही थी। प्लेन टेक ऑफ करने ही वाला था कि अचानक ATC से उसे उड़ान रोकने के निर्देश मिले। निर्देश मिलते ही प्लेन रुक गया और कुछ ही मिनटों में अहमदाबाद से आए प्लेन ने लैंडिंग कर ली।

दोनों ही विमानों को एक ही समय पर परमिशन दी गई थी, लेकिन एटीसी ने इस पर कंट्रोल स्थापित कर लिया। टेक ऑफ रोकने के बाद दिल्ली बागडोरा जाने वाले फ्लाइट को तुरंत रनवे से हटाकर पार्किंग में ले जाया गया।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!