National

अब 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों को पढ़नी होंगी दो भाषाएं…साल में दो बार होंगे बोर्ड एग्जाम

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस साल दो बार बोर्ड परिक्षाएं आयोजित की जाएंगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (एनईपी) के अनुरूप स्कूली शिक्षा के लिए नया पाठ्यक्रम ढांचा (curriculum framework) लॉन्च किया।

इसके अनुसार अब वर्ष में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही छात्रों को सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाए रखने की अनुमति होगी। MoE के नये करीकुलम फ्रेमवर्क के अनुसार अब कक्षा 11, 12 के छात्रों को दो भाषाएं पढ़नी होंगी। इनमें से कम से कम एक भाषा भारतीय होनी चाहिए। इस नये करीकुलम के अनुसार बोर्ड परीक्षाएं महीनों की कोचिंग और रट्टा मारने की तुलना में छात्रों में समझ और दक्षताओं का आकलन करेंगी।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!