ChhattisgarhRaipur

बड़ा हादसा टला, पार्सल ट्राली से टकराई गीतांजलि एक्सप्रेस

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया । पार्सल ट्राली से गीतांजलि एक्सप्रेस टकराई गई। जानकारी के मुताबिक पार्सल की एक ट्राली प्लेटफार्म नंबर 5-6 की तरफ से आ रही थी। इसी बीच प्लेटफार्म से गीतांजलि एक्सप्रेस छुटी ही थी कि पार्सल ट्राली आ कर टकरा गई। इस हादसे के बाद रेलवे के कुछ अधिकारी पूरे मामले की जांच करने रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे।

Related Articles

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मामले में रेलवे के उच्च अधिकारियों ने ट्राली चलाने वाले कर्मचारी के खिलाफ आरपीएफ में मामला दर्ज करने के आदेश दिए है। वहीं इंजन को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में भी जांच करवाया गया। जहां इंजन में किसी भी प्रकार की क्षति होना नहीं पाया गया है। लेकिन वहीं ट्राली के परखच्चे उड़ गए है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!