Chhattisgarh

बड़ा हादसा : एसडीएम की कार अनियंत्रित होकर घर में घुसी, अधिकारी समेत कई घायल

छत्तीसगढ़ : के सूरजपुर जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें एसडीएम की सरकारी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में रामानुजनगर एसडीएम अजय माडियम, दो आरक्षक और वाहन चालक घायल हो गए।

बाइक सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, एसडीएम अजय माडियम रामानुजनगर से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान देवनगर गांव के पास अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे एक मकान से जा टकराई।

घर पर कोई नहीं था, टला बड़ा हादसा
जिस घर में कार घुसी, उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। अगर घर के अंदर लोग होते तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

एसडीएम सहित सभी को लगी हल्की चोटें
इस दुर्घटना में एसडीएम और अन्य स्टाफ को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

कलेक्टर ने संभाली स्थिति, मौके पर पहुंचकर कराया इलाज
हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर मौके पर पहुंचे और अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की।

जांच की संभावना, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
इस घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक स्तर पर हादसे की विस्तृत जांच की संभावना जताई जा रही है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!