ChhattisgarhRaipur

नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित सीरप के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सीरप के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ईरफान खान उर्फ बब्लू, अब्दुल फहीम और मोहम्मद रिजवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उनके पास से नशीला प्रतिबंधित सीरप कोडिन की करीब 1600 शीशी जब्त की गई है। सायबर सेल की नारकोटिक्स विंग को लगातार इस बात की सूचना मिल रही थी कि टिकरापारा समेत शहर के कई इलाकों में नशीली कफ सीरप चोरी छिपे सप्लाई की जा रही है। खबर पुख्ता करने के बाद पुलिस की टीम ने चौरसिया कालोनी रिज मेडिकल गली पास स्थित एक मकान पर छापा मारा तो वहां बड़ी संख्या में नशीली सीरप की एक खेप के साथ तीनों तस्कर भी मिले।

तीनों आरोपियो को थाने लाकर पूछताछ की गई तो बताया कि ये प्रतिबंधित नशीला सीरप बिहार से लाते थे और रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलो में चोरी छिपे सप्लाई कर रहे थे। पुलिस तीनों नशे के सौदागरों से पूछताछ में जुटी है और जब्त नशीली सीरप की कीमत करीब 3 लाख रुपए बताया जा रहा है। फिलहाल टिकरापारा पुलिस ने तीनों नशे के सौदागरों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट की धाराओ में मामला दर्जकर जेल भेज दिया है।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!