Chhattisgarh

भोपाल में बड़ी कार्रवाई: डोर-टू-डोर सर्वे में लापरवाही पर BLO प्रशांत दुबे बर्खास्त

Bhopal News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। यहां डोर-टू-डोर सर्वे में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सख्त कदम उठाया है। कलेक्टर ने सहायक ग्रेड-3 प्रशांत दुबे, जो BLO (Booth Level Officer) के रूप में कार्यरत थे, को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, भोपाल जिले में SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची के डोर-टू-डोर सत्यापन का काम चल रहा है। इस दौरान BLO प्रशांत दुबे अपने निर्धारित क्षेत्र में सर्वे करने नहीं पहुंचे। जब निरीक्षण किया गया तो उनके क्षेत्र में कई घरों का सत्यापन अधूरा पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने तत्काल एक्शन लिया और प्रशांत दुबे की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया।

कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने स्पष्ट कहा कि मतदाता सूची का कार्य अत्यंत संवेदनशील है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चेतावनी दी कि समय पर और ईमानदारी से कार्य करें, अन्यथा इसी तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन के अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया है। प्रशासन का कहना है कि मतदाता सूची की सटीकता लोकतंत्र की नींव है, इसलिए डोर-टू-डोर सर्वे में पारदर्शिता और समयबद्धता आवश्यक है। भोपाल कलेक्टर की इस सख्त कार्रवाई को प्रशासनिक अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Desk idp24

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!