Chhattisgarh

ACB की बड़ी कार्रवाई: 1.50 लाख रिश्वत लेते SDO गिरफ्तार, टेंडर का बिल पास करने मांगी रिश्वत..

Related Articles

 खैरागढ़। एसीबी की टीम ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी छुईखदान में छापामार कार्रवाई कर अधिकारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। ठेकेदार से बिल पास करवाने के नाम पर अधिकारी पैसे की मांग कर रहा था।

बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम ने डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत के साथ एसडीओ राजेश मडावे को रंगे हाथ पकड़ लिया। प्रार्थी ठेकेदार प्रवीण कुमार तिवारी की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई। बताया कि एसडीओ राजेश मडावे कई महीनों से टेंडर के बिल को पास करने के एवज में पैसे की मांग करता था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!