Balod

साइबर सेल की दो पहिया वाहन चोरो पर बड़ी कार्यवाई,पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

गुंडरदेही(शब्बीर रिजवी)। बालोद जिले के समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हुए दोपहिया वाहन चोरी के मामले को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक बालोद सदानंद कुमार के द्वारा आरोपियो के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्रीमति प्रज्ञा मेश्राम के मार्गदर्षन, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बालोद प्रतीक चतुर्वेदी व उप पुलिस अधीक्षक साइबर सेल राजेष बागडे़ के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी साईबर सेल बालोद निरीक्षक रोहित मालेकर नेतृत्व में एक विषेष टीम तैयार किया गया।
13 फरवरी सुबह करीब 4 बजे दीपक चोपड़ा के घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके बुलेट रायल इनफिल्ड क्सासिक 350 क्र सीजी 024 एम.5553 को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना बालोद में अपराध क्र -49/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। वहीं
दूसरे प्रकरण में 18 फरवरी की रात्रि 00ः30 बजे गुण्डरदेही में प्रार्थी दर्षन जैन पिता विनोद जैन उम्र 35 साल के इलेक्ट्रकल दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 24पी.6180 को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना गुण्डरदेही में अपराध क्र- 41/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.03
विगत 10 दिवस के अंदर ही बालोद बस स्टैण्ड के आगे चौक से आरोपियों द्वारा हीरो मेस्ट्रो ग्रीन मोपेड की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.04 थाना बालोद क्षेत्र के ग्राम लाटाबोर से आरोपियों द्वारा स्प्लेण्डर प्रो क्र सीजी 04 सीटी 2674 की चोरी कर ले गये थे। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.05-दिनांक 19 लाल खत्री के खत्री ट्रेडर्स खैरागढ दुकान के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एसपी साईन मोटर सायकल क्र सीजी 08 एसी-7309 को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -118/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।
प्रकरण क्र.06 10 फरवरी की दोपहर 03ः00 को प्रार्थिया रूपाली सिंह पिता स्व. रविदित्य सिंह पता-वार्ड क्र 04 राजफैमिली खैरागढ घर के सामने से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके एक्टीवा 4 जी क्र सीजी 08 एसी-4632 को चोरी कर ले गये थे। जिसकी सूचना पर थाना खैरागढ जिला राजनांदगांव में अपराध क्र -100/2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध किया गया। जिसे भी बरामद किया गया है।

Related Articles

उक्त अपराध में अज्ञात आरोपियो की पतासाजी हेतु विषेष टीम गठित कर भेजा गया था। टीम के द्वारा सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों की मदद से प्रकरण के अज्ञात आरोपियो के संबध में जानकारी प्राप्त कर प्रकरण के आरोपी गौरव साहू पिता नूतन साहू उर्फ मोनू पता-षंकर नगर सदभावना चौक दुर्ग जिला दुर्ग उम्र 19 साल , अपचारी बालक जिला दुर्ग, अपचारी बालक जिला दुर्ग को चोरी के 03 मोपेड, 05 मोटर सायकल कुल 08 नग सहित गिरफ्तार किया गया।
उक्त लूट व चोरी के प्रकरण को सुलझाने प्रभारी साईबर सेल निरीक्षक रोहित मालेकर, प्रधान आरक्षक भुनेष्वर मरकाम, आरक्षक विपिन गुप्ता, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक पूरन प्रसाद देवंागन, आरक्षक राहुल मनहरे, आरक्षक आकाष दुबे, आरक्षक विवेक शाही, आरक्षक मिथलेष यादव की सराहनीय भूमिका रही है।

Nitin Lawrence

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!