National

पकड़ा गया सट्टे का बड़ा नेटवर्क, 16 गिरफ्तार; मिला चार अरब का ट्रांजैक्शन

उत्तरप्रदेश। महादेव बुक एप से ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले 16 आरोपितों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान पुलिस को चार अरब का सट्टे का ट्रांजैक्शन मिला है। इस मामले में पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए फ्रीज कराए हैं।

वहीं, पुलिस को अब तक 100 से अधिक खातों की जानकारी मिली है। मामले में कुल 22 खातों में मिली डेढ़ करोड़ की रकम फ्रीज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन सट्टे का कारोबार किराए के फ्लैट में चल रहा था। इस मामले के तार दुबई से जुड़े हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की दुर्ग पुलिस ने भी चार दिन पहले इसी महादेव ऐप पर सट्टा खिलाने वाले 9 आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

Surendra Sahu

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!